Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: अर्जुन मुंडा के समर्थन में मुख्यमंत्री ने किया रोड शो

Lok Sabha Polls 2019. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खूंटी में मंगलवार को अर्जुन मुंडा के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो अर्जुन मुंडा के नामांकन पत्र भरने के बाद किया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 08:10 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: अर्जुन मुंडा के समर्थन में मुख्यमंत्री ने किया रोड शो
Lok Sabha Polls 2019: अर्जुन मुंडा के समर्थन में मुख्यमंत्री ने किया रोड शो

खूंटी, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खूंटी में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो अर्जुन मुंडा के नामांकन पत्र भरने के बाद किया गया। अर्जुन मुंडा के समर्थन में हुए रोड शो में मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ सांसद कडिय़ा मुंडा, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, राज्य सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक मेनका सरदार, गंगोत्री कुजूर, लक्ष्मण टुडु, मनीष जायसवाल आदि रहे।

loksabha election banner

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के समर्थन में झामुमो, झाविमो तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पदयात्रा की। कालीचरण मुंडा के समर्थन में आयोजित पदयात्रा में निएल तिर्की, आश्रिता कुजूर, सिमडेगा झाविमो जिला अध्यक्ष तुलसी साव आदि थीं।

इधर, रघुवर दास के रोड शो के बाद आश्रम टांड में जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि  यह चुनाव देश के भविष्य के लिए हो रहा है। इसलिए बहुत आत्ममंथन करने की जरूरत है। इस देश का भविष्य उसी के हाथों में सुरक्षित रहेगा जो आम जनता के बीच में रहा हो और जनता को होने वाले कष्टों काे खुद अनुभव किया हो।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जो कि पूरे भारत को एक परिवार मानते हुए सबको साथ लेकर चलने का काम करती है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने वर्षों तक सत्ता में रहकर देश को ठगा। वे एक बार फिर सत्ता हासिल कर देश को ठगना चाहते हैं लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि आज जनता जागरूक हो चुकी है। मुंडा ने कहा कि यह भगवान बिरसा की धरती है और यह धरती समझौता करना नहीं जानती बल्कि आहुति देती है।

उन्होंने कहा कि सांसद कड़िया मुंडा ने जिस सादगी के साथ इस वीर भूमि का नाम पूरे देश में रोशन किया है, उसे कायम रखते हुए वीर भूमि की महक को पूरी दुनिया में फैलाएंगे। सभा में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मेनका सरदार, विधायक गंगोत्री कुजूर, विधायक लक्ष्मण टुडू, विधायक मनीष जायसवाल, मीरा मुंडा, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य रमेश भगत थे।

इसके अलावा खूंटी लोकसभा प्रभारी विनय लाल, विधायक योगेश्वर महतो, विधायक राज सिन्हा, खूंटी भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, विमला प्रधान, बीस सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप कुमार साहू, जोगेश्वर महतो बटुल एवं विनोद नाग, लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष व सभी प्रखंड अध्यक्ष समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमारा झंडा और ऊंचा हो : कड़िया मुंडा

सभा को संबोधित करते हुए सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की दुंदुभि बज गई है और नामांकन से चुनावी रण की शुरुआत भी हो गई है। लेकिन, यह अभी शुरुआत ही है, अंत नहीं। लड़ाई तो अभी बाकी है। आप लोग आज से गांव-गांव जाएं और हर बूथ को मजबूत कर दें, जिससे जब 23 को रिजल्ट निकले तो हमारा झंडा और अधिक ऊंचा हो।

कड़िया के मार्गदर्शन में अर्जुन को जिताएंगे : नीलकंठ सिंह मुंडा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। लेकिन देश में कुछ ऐसे विनाशकारी तत्व हैं जो देश के विकास को रोकने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से हमें सावधान रहना है। आइए हम संकल्प लें कि कड़िया मुंडा के मार्गदर्शन में अर्जुन मुंडा को जिताएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.