Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: सिमडेगा में अर्जुन मुंडा के लिए सीएम रघुवर ने मांगा वोट

Lok Sabha Election 2019. रघुवर दास चुनावी सभा करने सिमडेगा के करसई प्रखंड पहुंचे। यहां वे खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदाताओं से वोट देने की अपील की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 02:56 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 08:19 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: सिमडेगा में अर्जुन मुंडा के लिए सीएम रघुवर ने मांगा वोट
Lok Sabha Election 2019: सिमडेगा में अर्जुन मुंडा के लिए सीएम रघुवर ने मांगा वोट

सिमडेगा, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को चुनावी सभा करने सिमडेगा के करसई प्रखंड पहुंचे। यहां उनकी एक सभा प्रस्तावित है। उन्‍होंने यहां लोगों को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदाताओं से वोट देने की अपील की। सीएम के यहां पहुंचने से पहले ही पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। सभा स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

loksabha election banner

केंद्र की राजग सरकार ने हर गरीब के खाते में दिए पैसे
सोनाहातू (रांची), जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज देश दोराहे पर खड़ा है। एक तरफ  राजग, तो दूसरी ओर विपक्षी महागठबंधन है। महागठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री के लायक कोई नहीं है। वहीं, राजग की ओर से नरेंद्र मोदी सशक्त व मजबूत प्रधानमंत्री हैं।

दास शनिवार को सोनाहातू के थाना मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। रघुवर ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में राजग की सरकार बनी तो पूरे देश का विकास हुआ। हर गरीब के बैंक खाते में पैसे दिए गए। उन्होंने गृहणी के लिए गैस सिलिंडर, सुकन्या योजना, किसान सम्मान निधि योजना आदि का भी जिक्र किया।

बेटियों को पहले पढ़ाई फिर विदाई जैसी बातें कही, इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जिताएं और नरेंद्र मोदी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाकर देश के विकास में सहयोग करें। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: पीएम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट जाएं।

मांडू विधायक जेपी पटेल ने कहा कि महागठबंधन लूट का गठबंधन है।  इसमें सबसे बड़ा हाथ झामुमो का है। जबसे सुदेश महतो हारे हैं इस क्षेत्र में विकास का कार्य बिल्कुल रुक गया है। चुनावी सभा में जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, डॉ. राजाराम महतो, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, आदि उपस्थित थे। संचालन सुनील सिंह ने किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.