पुलिस प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान
खूंटी : छठ पूजा के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। इस दौरान खूंटी थाना से शुरू कर मेन रोड, बाजार टांड़, कर्रा रोड, चौधरी तालाब, राजा तालाब व साहू तालाब तक सफाई अभियान चलाया गया।
खूंटी : छठ पूजा के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। इस दौरान खूंटी थाना से शुरू कर मेन रोड, बाजारटांड़, कर्रा रोड, चौधरी तालाब, राजा तालाब व साहू तालाब तक सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान खूंटी मेन रोड, कर्रा रोड एवं चौधरी मोहल्ला से चौधरी तालाब जाने वाले मार्ग पर पड़े कचरे एवं नालियों की सफाई की गई। वहीं, छठ पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी छठ घाटों एवं शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस अधिकारियों समेत पुलिस बल की तैनाती की, ताकि छठव्रतियों व आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को छठ पर्व पर अपनी शुभकामना देते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से खूंटी एसडीपीओ कुलदीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विकास आनंद लागुरी, किशोर रजक, विनास टुडू, सुकांत त्रिपाठी व अरुण कुमार दुबे आदि पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी शामिल थे।