Lok Sabha Polls 2019: सिबिल कंडुलना होंगी खूंटी से सेंगेल पार्टी की प्रत्याशी
Lok Sabha Polls 2019. राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी ने खूंटी लोकसभा सीट के लिए सिबिल कंडुलना को प्रत्याशी बनाया है। सिबिल कंडुलना खूंटी जिले के रनिया प्रखंड जयपुर की रहने वाली है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 11:12 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 11:12 AM (IST)
सिमडेगा, जासं। राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी ने खूंटी लोकसभा सीट के लिए सिबिल कंडुलना को प्रत्याशी बनाया है। सिबिल कंडुलना खूंटी जिले के रनिया प्रखंड जयपुर की रहने वाली है। इसकी पुष्टि पार्टी के अध्यक्ष पुष्पा सेकुंदा टेटे ने की है। उन्होंने बताया कि सिबिल के पिता स्व. जुनास कंडुलना भी जाने-माने समाजसेवी थे।
वहीं सिबिल कंडुलना खुद ऑल इंडिया रेडियो में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर रह चुकी हैं। वह भारत सरकार के योजना मंत्रालय में हिंदी अनुवादक के रूप में साढ़े छह साल तक सेवारत रहीं। विदित हो कि राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी ने इससे पूर्व कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में भी अनिल कंडुलना को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने एनोस एक्का की पार्टी झापा को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें