भाजपा का रक्तदान शिविर चार को
खूंटी : भाजपा की ओर से आगामी चार नवंबर को सदर अस्पताल में सुबह 19 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को भाजपा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो एवं पिछड़ा जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार महतो ने की।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पंचू महतो को जिला संयोजक एवं दिनेश कांसी को सह संयोजक मनोनीत किया गया। साथ ही जिले के सभी आठ मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए। रवि महतो को खूंटी नगर, निरंजन प्रसाद को खूंटी ग्रामीण, लखेश्वर गोप को कर्रा, शिवकुमार केशरी को गोविन्दपुर, गोपाल कृष्ण स्वर्णकार को अड़की, दिनेश कांसी एवं राजीव कुमार महतो को रनिया, राधेश्याम भगत को तोरपा एवं लालमोहन गौंझू को मुरहू मंडल का प्रभारी मनोनीत किया गया।