भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए भाजपा के कर्रा प्रखंड अध्यक्ष बालकिशन महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को लरता पंचायत के ग्राम सुआरी जलटंडा में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 06:54 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:18 AM (IST)
कर्रा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए भाजपा के कर्रा प्रखंड अध्यक्ष बालकिशन महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को लरता पंचायत के ग्राम सुआरी जलटंडा में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने गांव की सड़क व चौराहे पर फैली गंदगी को साफ किया। मौके पर बलराम सिंह, अजय सिंह, आनंद सिंह, जगतारण दास, महादेव सिंह एवं जागरण मुंडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें