Move to Jagran APP

रनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

प्रखंड के ब्लॉक चौक में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता महामंत्री शशांक शेखर राय एवं जिला उपाध्यक्ष तुलसी भगत का रनिया आगमन पर रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 06:38 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 06:38 PM (IST)
रनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
रनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

रनिया : प्रखंड के ब्लॉक चौक में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, महामंत्री शशांक शेखर राय एवं जिला उपाध्यक्ष तुलसी भगत का रनिया आगमन पर रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ता उन्हें पार्टी कार्यालय ले गए, जहां जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की अपील की।

loksabha election banner

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एक-दूसरे का सहयोग लेकर समाज सेवा की भावना से कार्य करें। मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच मास्क, सैनिटाइजर और साबुन का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निखिल कंडुलना ने की और संचालन महामंत्री अनूप सिंह ने किया। मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. नसीम अंसारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवावतार सिंह, बगुन साहू, नवीन ठाकुर, विश्वनाथ स्वांसी, सीताराम नाग, जयगोविद नाग, रितेश चौधरी, रघुवीर चौधरी, बालचंद कांशी व डोमन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.