Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता की हृदय गति रुकने से मौत

प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं जनवितरण प्रणाली के दुकानदार 60 वर्षीय मधुसूदन सिंह की गत मंगलवार की रात पैतृक ग्राम रोलागुटु में मृत्यु हो गयी। परिजनों के अनुसार रात 11 बजे उन्हें हार्ट अटैक पड़ा और देखते ही देखते उन्होंने दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 09:06 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:11 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता की हृदय गति रुकने से मौत
भाजपा कार्यकर्ता की हृदय गति रुकने से मौत

कर्रा : प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं जनवितरण प्रणाली के दुकानदार 60 वर्षीय मधुसूदन सिंह की गत मंगलवार की रात पैतृक ग्राम रोलागुटु में मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार रात 11 बजे उन्हें हार्ट अटैक पड़ा और देखते ही देखते उन्होंने दम तोड़ दिया।

prime article banner

मधुसूदन सिंह के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा बुधवार को उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि कहा कि इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। ईश्वर आप सबको दु:ख सहने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। अत: अंतिम संस्कार में ज्यादा भीड़ एकत्रित न होने दें। मौके पर विनोद प्रसाद सोनी, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राम महतो, घूरन महतो, विष्णु प्रसाद सोनी, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र करनो बढ़ाई, बालकिशन महतो, सत्येंद्र सिंह, कुलविदर सिंह व राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK