आप एक कदम चलेंगे तो मैं चार कदम चलूंगा : गुप्ता
नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने सोमवार को खूंटी जिला कार्यालय में औपचारिक रूप से जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर वैदिक रीति के अनुसार पूजा की गई। उसके उपरांत श्रीफल फोड़ा गया और जिलाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करने के लिए शुभकामनाए दी गई।
खूंटी : नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने सोमवार को खूंटी जिला कार्यालय में औपचारिक रूप से जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर वैदिक रीति के अनुसार पूजा की गई। उसके उपरांत श्रीफल फोड़ा गया और जिलाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करने के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर विधायक खूंटी नीलकंठ मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष कांशीनाथ महतो ने अपने भाषण में चंद्रशेखर गुप्ता को संगठन को और अच्छे से चलाने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने एक बड़ी लकीर खींची है और उसे छोटी करना बहुत मुश्किल कार्य है पर हम उसे बराबर करने की भरपूर कोशिश करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर आप एक कदम चलेंगे तो मैं चार कदम चलूंगा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जोनिका गुड़िया, खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान एवं सभी मंडल अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।