Move to Jagran APP

राष्ट्रवाद, संस्कृति व संस्कार से चलने वाली पार्टी है भाजपा : कोचे मुंडा

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद भारतीय संस्कृति व संस्कार से चलने वाली पार्टी है। भाजपा ही देश का एकमात्र राजनीतिक दल है जो सभी जाति धर्म के लिए समान विकास का अवसर प्रदान कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 07:57 PM (IST)
राष्ट्रवाद, संस्कृति व संस्कार से चलने वाली पार्टी है भाजपा : कोचे मुंडा
राष्ट्रवाद, संस्कृति व संस्कार से चलने वाली पार्टी है भाजपा : कोचे मुंडा

तोरपा : भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति व संस्कार से चलने वाली पार्टी है। भाजपा ही देश का एकमात्र राजनीतिक दल है जो सभी जाति धर्म के लिए समान विकास का अवसर प्रदान कर रही है। राष्ट्रीय अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक सूत्र में बांध रही है। उक्त बातें सोमवार को नगर भवन में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में विधायक कोचे मुंडा ने कहीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है। कार्यकर्ता और संगठन में अन्योन्याश्रय संबंध है। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का बखान गांव-गांव तक करने के लिए प्रेरित किया। कृपासिधु बेहरा ने बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दिया। बैठक मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी की अध्यक्षता में हुई। संचालन उमेश गोप ने किया व धन्यवाद ज्ञापन एसटी मोर्चा के विनोद धान ने दिया। मौके पर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजीव महतो, सांसद प्रतिनिधि भागीरथ राय, किसान मोर्चा के रामानंद साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज जायसवाल, दीपक तिग्गा, अजित राय, नीरज पाढ़ी, केशव साहू, संगीता ठाकुर, ज्योति कुमारी, सौभाग्य देवी, विनोद राय, मनोज लुगुन, चोंगे मुंडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

----

ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत आरक्षण पर जताई खुशी

पिछड़े और कमजोर वर्ग के छात्रों के हित में मोदी सरकार ने आल इंडिया कोटे के तहत अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, मेडिकल व डेंटल शिक्षा में 27 प्रतिशत व कमजोर आय वर्ग के छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव महतो ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने करते हुए सोमवार को नगर भवन में कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित सभी का मुंह मीठा कराया। राजीव महतो ने कहा कि इस फैसले से मेडिकल व डेंटल शिक्षा में प्रवेश के लिए ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.