भाजपा ने किया मास्क व सैनिटाइजर का वितरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा इस बार सेवा सप्ताह मना रही है ताकि कोरोना काल में जनमानस को राहत दिलाई जा सके।
तोरपा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा इस बार सेवा सप्ताह मना रही है, ताकि कोरोना काल में जनमानस को राहत दिलाई जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के नेतृत्व में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को जिला संयोजक नीरज पाढ़ी की अध्यक्षता में तोरपा मंडल के तोरपा नगर, गोबिंदपुर तथा तपकरा में दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं व राहगीरों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुरेन्द्र मांझी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कलीम खान, मनोज लुगुन, सुबोध जायसवाल, दीपक तिग्गा, नीरज जायसवाल, पिटू सिंह, करण रजक, शिवम कुमार व विनय गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।