Move to Jagran APP

लॉकडाउन के दौरान भाजपा ने किया कर्तव्यों का निर्वहन : गुप्ता

वैश्विक महामारी कोरोना को ले किए गए लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति का सामना किया। धरती पर मनुष्य ही ऐसा प्राणी है जो हर समस्या का निदान करता है और यह बात कोरोना काल में पूरी तरह से प्रमाणित भी हो गई है। लॉकडाउन के दौरान उपजी विषम परिस्थिति का हर किसी ने पूरी शिद्दत के साथ सामना किया वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 06:56 PM (IST)
लॉकडाउन के दौरान भाजपा ने किया कर्तव्यों का निर्वहन : गुप्ता
लॉकडाउन के दौरान भाजपा ने किया कर्तव्यों का निर्वहन : गुप्ता

खूंटी : वैश्विक महामारी कोरोना को ले किए गए लॉकडाउन के दौरान पूरे ेदेश में दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति का सामना किया। धरती पर मनुष्य ही ऐसा प्राणी है जो हर समस्या का निदान करता है और यह बात कोरोना काल में पूरी तरह से प्रमाणित भी हो गई है। लॉकडाउन के दौरान उपजी विषम परिस्थिति का हर किसी ने पूरी शिद्दत के साथ सामना किया, वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कही। वे सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि एक समय खूंटी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या नगण्य थी, लेकिन मार्च माह में दुर्भाग्यपूर्ण समय शुरू हुआ और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने लगी। ऐसे में समाज के हर वर्ग ने एक-दूसरे की भरपूर मदद की। चाहे मारवाड़ी युवा मंच हो या लायंस क्लब, चाहे विश्व हिन्दू परिषद हो या फिर वनवासी कल्याण केंद्र या फिर भाजपा कार्यकर्ता हर किसी ने किसी न किसी रूप में लोगों की मदद की। किसी ने मास्क बांटे तो किसी ने सैनिटाइजर, किसी ने राशन बांटा तो किसी ने पका भोजन वितरित किया। इस विषम परिस्थिति में केंद्र सरकार ने भरपूर सहयोग किया। पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, सांसद अर्जुन मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक कोचे मुंडा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन समेत भाजपा नेताओं ने कोरोना के विरुद्ध जारी जंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेवा ही संगठन अभियान के तहत लॉकडाउन के दौरान भाजपा की ओर से किए गए सेवा कार्यों का विवरण आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से ई-बुक तैयार की गई है। इसमें पार्टी की ओर से किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत रूप से उल्लेख किया गया है।

विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन है। इसके उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान में हम सबको एकजुट होकर सेवाकार्य करना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को जिले के सभी अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरित किए जाएंगे। साथ ही 25 सितंबर को जिले में सभी बूथों पर भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। विमोचन समारोह में मुख्य रूप से जिला जिला महामंत्री विनोद नाग, उपाध्यक्ष कृपासिधु बेहरा व संजय साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, शशांक शेखर, लव चौधरी व रूपेश जायसवाल समेत सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.