हर्षोल्लास से मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव
खूंटी : शहर समेत अन्य प्रखंडों में मंगलवार को प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मिस्सा अनुष्ठान, बाईबल पाठ व प्रभु यीशु का चुंबन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड में सोमवार की शाम पांच बजे से लेकर मंगलवार की सुबह 10 बजे तक प्रभु यीशु के जन्म को लेकर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
खूंटी : शहर समेत अन्य प्रखंडों में मंगलवार को प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मिस्सा अनुष्ठान, बाइबल पाठ व प्रभु यीशु का चुंबन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड में सोमवार की शाम पांच बजे से लेकर मंगलवार की सुबह 10 बजे तक प्रभु यीशु के जन्म को लेकर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
ईसाई धर्मावलंबी का मुख्य कार्यक्रम मार्टिन बंगला स्थित सीएनआइ चर्च में हुआ। यहां प्रभु के आगमन को लेकर सोमवार की शाम पांच बजे से ही पुण्य रात की आराधना शुरू हो गई। सुबह पेरिस क्रिस्ट इंचार्ज पादरी मार्शल तिडू विशेष प्रार्थना सभा कराई। मौके पर प्रभू यीशु के जन्म पर चरनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसमें बालक यीशु के जन्म को चरनी के माध्यम से मनोहारी रूप से पेश किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। मंगलवार को शहर व आसपास के गिरजाघरों के बाहर मेले का ²श्य दिखा। श्रद्धालुओं ने माता मरियम की प्रतिमा के समक्ष कैंडिल जलाई। फादर ने मंगलवार को मुख्य अनुष्ठान कराया। मौके पर कई फादर व चैरिटी आफ मदर टैरेसा की सिस्टर समेत हजारों ईसाई धर्मावलंबी मौजूद थे। वहीं जीएल चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपाध्यक्ष सह पादरी डेविड समद एवं पादरी पीएस चंपिया ने अनुयायियों को प्रभु का संदेश दिया। इस अवसर पर चर्च में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के संदेश को सुना। उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही युवक-युवतियों ने नृत्य-गीत से समा बांध दिया।