जयंती पर याद किए गए भगत सिंह
खूंटी शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह की 112वीं जयंती शनिवार को भगतसिंह चौक में मनाई गई। इस अवसर पर चौक के संस्थापक सदस्य समाजसेवी महेंद्र भगत ने भगत सिंह की जीवनी पर प्र
खूंटी : शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह की 112वीं जयंती शनिवार को भगत सिंह चौक में मनाई गई। इस अवसर पर चौक के संस्थापक सदस्य समाजसेवी महेंद्र भगत ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि त्याग और शहादत के निशानों पर ही देश की आजादी की कहानी रची गई। वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा कि भगत सिंह जैसे देशभक्त के बलिदान के कारण ही लोग उन्हें नमन करते हैं। समाजसेवी ब्रजेश कुमार ने कहा कि अमर शहीद सरदार भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी का फंदा अपने गले में डाल लिया था। आज ऐसे देशभक्त क्रांतिकारी कम हैं, जबकि देश को गिराने वाले व्यक्तियों की संख्या अधिक है। आज देश को बदलने की आवश्यकता है। मौके पर अधिवक्ता महेंद्र सिंह, राजेश जायसवाल, मुजफ्फर हुसैन, श्रवण कुमार, वार्ड सदस्य रूपेश जायसवाल, बाबू सोनी और ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित थे।