जयंती पर इंदिरा गांधी को किया नमन
खूंटी : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सादगीपूर्वक मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजिल अर्पित की। साथ ही इंदिरा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
खूंटी : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सादगीपूर्वक मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही इंदिरा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि हरित क्रांति की जनक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश के विकास के लिए किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। चौधरी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में पारा शिक्षकों व पत्रकारों पर किए गए लाठीचार्ज की ¨नदा करते हुए कहा कि शिक्षा की अलख जगाने वाले पारा शिक्षकों एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर भाजपा सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पारा शिक्षकों की मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। मौके पर प्रमुख रूप से वरीय उपाध्यक्ष बैजनाथ मुंडा, विल्सन टोपनो, राम तीडू, सय्यूम अंसारी, प्रदीप देवधरिया, सुशील सांगा, कामेश्वर महतो व राजेंद्र राम आदि उपस्थित थे।