जयंती पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा
तोरपा : झारखंड स्थापना दिवस तथा बिरसा मुंडा जंयती के अवसर पर गुरुवार को तोरपा की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सर्वप्रथम तोरपा विधायक पौलुस सुरीन ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष उदय तोपनो, प्रेम प्रकाश तोपनो, अमृत हेमरोम, विश्वासी हेमरोम, मुकेश ¨सह, उमेश नाग, हेमंत गुप्ता, अजय टोप्पो, डेविड तोपनो सहित कई लोगों ने माल्यार्पण किया।
तोरपा : झारखंड स्थापना दिवस तथा बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर गुरुवार को तोरपा की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सर्वप्रथम तोरपा विधायक पौलुस सुरीन ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष उदय तोपनो, प्रेम प्रकाश तोपनो, अमृत हेमरोम, विश्वासी हेमरोम, मुकेश ¨सह, उमेश नाग, हेमंत गुप्ता, अजय टोप्पो, डेविड तोपनो सहित कई लोगों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद झापा के कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया। फिर भाजपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा के नेतृत्व में संजय नाग, भागीरथ राय, विनोद भगत, संतोष जायसवाल, मानु मुंडा, रंजीत मुंडा, कर्मा आईंद, बिरसा आईंद, गुड्डु आईंद, सलोमी तोपनो, हेमंती कंडुलना सहित कई लोगों ने माल्यार्पण किया। इसके अलावा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विनायक राय की अध्यक्षता में भी माल्यार्पण किया गया। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि पुनीत हेमरोम, अनिल सुरीन, सुरेन्द्र गुप्ता, दिनानाथ साहू, कुणाल कमल कच्छप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।