बच्चों के संरक्षण की दी गई जानकारी
खूंटी : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय किसान भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को बच्चों के संरक्षण की जानकारी दी गई।
खूंटी : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय किसान भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को बच्चों के संरक्षण की जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधान सत्र एवं जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पांच पंचायतों से आए लोगों को फास्टर केयर एवं स्पॉन्सरशिप की जानकारी दी गई। उन्हें बच्चों के संरक्षण एवं पालन-पोषण की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। जानकारी देने वालों में अधिवक्ता ममता ¨सह, पीओएनआइसी शिवजी प्रसाद, पीएलवी मालती कुमारी, दुलारी कंडूलना, मीना कुमारी व नामलेन टोपने शामिल थे।