दिवंगत शिक्षक की पत्नी को दी सहायता राशि
रनिया प्रखंड के पारा शिक्षक देवेंद्र सिंह की गत 21 मई को इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। रनिया व बलंकेल के सीआरसी ने शुक्रवार को स्व. देवेंद्र सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही सीआरसी प्रखंड कमेटी ने शिक्षा विभाग से स्व. देवेंद्र सिंह की पत्नी को नौकरी व पारिवारिक मदद देने की मांग की है।
तोरपा : रनिया प्रखंड के पारा शिक्षक देवेंद्र सिंह की गत 21 मई को इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। रनिया व बलंकेल के सीआरसी ने शुक्रवार को स्व. देवेंद्र सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही सीआरसी प्रखंड कमेटी ने शिक्षा विभाग से स्व. देवेंद्र सिंह की पत्नी को नौकरी व पारिवारिक मदद देने की मांग की है। उनका कहना है कि देवेंद्र पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उन्हें रनिया के एक क्वारंटाइन सेंटर में प्रतिनियुक्त किया गया था परंतु गत 20 मई को तबीयत खराब हो जाने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई। सहायता राशि देने वालों में सेलवाहन नाग, बालचंद मागाहिया, मोतीलाल सिंह, महेश भुइयां, महतो कंडुलना व रोशन सुरीन शामिल थे।