विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खूंटी में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो हत्याकांड में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

Published: Mon, 24 Aug 2026 01:12 PM (IST)

अड़की पुलिस ने हत्या के दो मामलों में वांछित तीन आरोपितों, एसी अमन, सनिका नाग और मड़की नाग को गिरफ्तार ...और पढ़ें

अड़की पुलिस ने हत्या के मामलों में तीन आरोपितों को दबोचा।

अड़की पुलिस ने हत्या के मामलों में तीन आरोपितों को दबोचा।

HighLights

  1. अड़की पुलिस ने हत्या के मामलों में तीन आरोपितों को दबोचा।

  2. लूटी गई हीरो एक्सट्रीम बाइक और वनप्लस मोबाइल फोन बरामद।

संवाद सहयोगी, खूंटी। अड़की थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के दो मामलों में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एसी अमन उर्फ अमन कच्छप, सनिका नाग उर्फ लंबू और मड़की नाग शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर तमाड़ क्षेत्र से लूटी गई एक हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल और वनप्लस मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को सूचना मिली थी कि अड़की थाना कांड संख्या 51/25 एवं कांड संख्या 12/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त एसी अमन घाघरा गांव स्थित अपने घर में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापामारी की गई और एसी अमन उर्फ अमन कच्छप को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अमन की निशानदेही पर घाघरा के टोला रूरूगांव से कांड के अन्य आरोपित सनिका नाग उर्फ लंबू और मड़की नाग को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद कुचाई (दलभंगा ओपी) कांड संख्या 33/24 और तमाड़ थाना कांड संख्या 15/26 का भी उद्भेदन होने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ अड़की, कुचाई और अन्य थाना क्षेत्रों में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं। एसी अमन के खिलाफ अड़की थाना में हत्या, सीएलए एक्ट सहित चार मामले दर्ज हैं। वहीं, सनिका नाग के खिलाफ अड़की एवं कुचाई थाना में दो मामले तथा मड़की नाग के खिलाफ कुचाई एवं अड़की थाना में दो मामले दर्ज हैं।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने तमाड़ थाना कांड संख्या 15/26 में लूटी गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल तथा वनप्लस नोट सीई 3 लाइट 5जी मोबाइल फोन बरामद किया है।

छापामारी दल में अड़की थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।