सीआरपीएफ ने ग्रामीण युवाओं को किया प्रोत्साहित
अड़की नेहरू युवा केंद्र रांची के सहयोग से गत चार फरवरी को भारत दर्शन के लिए चंडीगढ़ भेजे गए ग्रामीण युवाओं की वापसी गत बुधवार को हुई। उनके वापस लौटने पर ए/157 बटालियन कैंप अड़की में कमांडेंट रमाकांत पांडा द्वि
संवाद सूत्र, अड़की : नेहरू युवा केंद्र, रांची के सहयोग से गत चार फरवरी को भारत दर्शन के लिए चंडीगढ़ भेजे गए ग्रामीण युवाओं की वापसी गत बुधवार को हुई। उनके वापस लौटने पर ए/157 बटालियन कैंप, अड़की में कमांडेंट रमाकांत पांडा द्वितीय कमान अधिकारी कमलवीर यादव, सहायक कमांडेंट रोहित रंजन, ग्राम मुखिया अड़की शिवचरण मुंडा एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के अध्यापक अर्जुन पांडेय की उपस्थिति में डिब्रीफिग सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा भारत दर्शन के दौरान प्राप्त की गई शिक्षा के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही छात्रों को देश के विकास, बंधुत्व व अखंडता के लिए प्रोत्साहित किया गया। चंडीगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूंटी के ग्रुप ने राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप के प्रतिभागी छात्रा जयन्ती कुमारी को दो हजार, सावित्री कुमारी व छात्र विकास कुमार कुमार को पांच सौ एवं पूरे ग्रुप को तीन हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।