Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: महिलाओं ने अर्जुन मुंडा को नामांकन के लिए दी सहयोग राशि

Lok Sabha Polls 2019. पूर्व मुख्यमंत्री एवं खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कर्रा में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 05:46 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: महिलाओं ने अर्जुन मुंडा को नामांकन के लिए दी सहयोग राशि
Lok Sabha Polls 2019: महिलाओं ने अर्जुन मुंडा को नामांकन के लिए दी सहयोग राशि
खूंटी, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कर्रा में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शनिवार को तोरपा के जम्हार बस्ती गए। बस्ती की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। महिलाओं ने मुंडा को 1001 रुपये नामांकन भरने के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि दी।

loksabha election banner

सहयोग राशि देने के लिए अर्जुन मुंडा ने उनका आभार प्रकट किया। अर्जुन मुंडा ने अपने चुनावी अभियान के तहत डेहकेला, कर्रा में जनसंपर्क चलाया। इसके अलावा मुंडा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के जरियागढ़ और जोजोदाग में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.