Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: अर्जुन मुंडा व कालीचरण मुंडा समेत चार प्रत्‍याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Lok Sabha Polls 2019. खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने नामांकन दाखिल किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 02:50 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 07:39 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: अर्जुन मुंडा व कालीचरण मुंडा समेत चार प्रत्‍याशियों ने दाखिल किए पर्चे
Lok Sabha Polls 2019: अर्जुन मुंडा व कालीचरण मुंडा समेत चार प्रत्‍याशियों ने दाखिल किए पर्चे

खूंटी, जागरण संवाददाता। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा, कांग्रेस से कालीचरण मुंडा समेत कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। खूंटी लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन के तीन विधायक होने के बाद भी नामांकन में किसी ने भी शिरकत नहीं की। इनमें तोरपा से झामुमो विधायक पौलुस सुरीन, खरसावां से झामुमो विधायक दशरथ गगरई तथा कोलेबिरा विधायक नमन विस्कल कोनगाड़ी हैं। तीनों ही अनुपस्थित रहे।

loksabha election banner

मंगलवार को शहर में काफी गहमा-गहमी रही। नामांकन के पूर्व अर्जुन मुंडा एवं कालीचरण मुंडा ने अंगराबाड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। फिर नामांकन कराने पहुंचे। सबसे पहले अर्जुन मुंडा आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद कडिय़ा मुंडा, राज्य सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा एवं विधायक बिमला प्रधान के साथ नामांकन कराने पहुंचे।

उनके साथ समर्थकों का काफिला था। लेकिन सभी समर्थकों को समाहरणालय परिसर के बाहर ही बैरिकेडिंग पर रोक दिया गया। अर्जुन मुंडा के समाहरणालय से बाहर निकलने के पूर्व से ही कालीचरण मुंडा अपने समर्थकों के साथ गेट के बाहर एकत्र थे। दोनों ही तरफ से जोरदार नारेबाजी चल रही थी। अर्जुन मुंडा का काफिला थोड़ा खिसका।

इसके बाद कालीचरण मुंडा ने अपने प्रस्तावक एवं समर्थकों के साथ समाहरणालय परिसर में प्रवेश किया। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद एवं झाविमो के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा थे। नामांकन दाखिल करने के बाद वे भी बाहर आ गए। इसके पश्चात निर्दलीय मुन्ना बड़ाइक एवं अंत में झारखंड नवनिर्माण दल के महेश्वर खेरवार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

स्वार्थी तत्वों का गठबंधन : अर्जुन मुंडा

नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि महागठबंधन स्वार्थी तत्वों का गठबंधन है। ये लोग देश के विकास में बाधक बनकर देश को पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। खूंटी की जनता जागरुक है। वह क्षेत्र एवं राष्ट्र के हित में निर्णय लेगी।

भाजपा के काल में ठहर गया है विकास : कालीचरण

कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने कहा कि भाजपा के काल में विकास ठहर गया है। रोजगार के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण एवं सीएनटी में छेड़छाड़ कर यहां के आदिवासी एवं मूलवासी के हितों पर प्रहार किया जा रहा है। किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिलने से वे पलायन कर रहे हैं। जनता इस सरकार से ऊब चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.