किसान जनजागरण मंच ने किया उपवास
खूंटी : अड़की प्रखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को किसान जन जागरण मंच के बैनर तले पंचायत सचिवालय अड़की में एक दिवसीय उपवास सह धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को नेतृत्व करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य अनूप कुमार साहू ने कहा कि गत 27 अगस्त को 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया था पर आज तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया। अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रखंड के सभी गांवों में भ्रमण कर किसान एवं मजदूरों को संगठित कर आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
खूंटी-तमाड़ : अड़की प्रखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को किसान जन जागरण मंच के बैनर तले पंचायत सचिवालय अड़की में एक दिवसीय उपवास सह धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम को नेतृत्व करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य अनूप कुमार साहू ने कहा कि गत 27 अगस्त को 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया था, पर आज तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया। अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रखंड के सभी गांवों में भ्रमण कर किसान एवं मजदूरों को संगठित कर आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बैंक लोन, सहकारिता लोन, केसीसी लोन व राजस्व लगान तुरंत माफ किया जाए। प्रखंड के 90त्न लोग मानसून आधारित कृषि पर निर्भर हैं। ¨सचाई की वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण अल्पवृष्टि से धान की फसल खेतों में ही सूख गई, जिससे किसानों में भारी मायूसी और सरकार के प्रति आक्रोश है। अगर जल्द प्रखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया गया और राहत कार्य नहीं चलाए गए तो पलायन, अपराध और भुखमरी जैसी समस्याएं सामने आएंगी। प्रखंड प्रमुख सीता नाग ने कहा कि क्षेत्र के विधायक एवं सरकारी अफसर उदासीन हैं। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। जिला 20 सूत्री सदस्य बूंदी राम मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि 2015 16 से अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को नहीं मिला है। किसान बैंक या बाजार से कर्ज लेकर खेती करते हैं पर वर्षा के अभाव के कारण खड़ी फसल खेतों में ही सूख गई। अत: सरकार को जल्द सूखाग्रस्त प्रखंड घोषित करते हुए राहत कार्य चलाना चाहिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने धरना स्थल पर पहुंचकर जूस पिलाकर अनूप साहू का उपवास तुड़वाया। इसके बाद साहू ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम का संचालन 20 सूत्री अध्यक्ष संजय मुंडा एवं अध्यक्षता ग्रामप्रधान खुदीराम ¨सह मुंडा ने किया। मौके पर मुख्य रूप से भोलानाथ लाल, मुखिया शिवचरण मुंडा, रूद्र नारायण मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, सुनीता देवी, कमलेश प्रमाणिक, चेतन पुराण, उमाकांत मंकी व ग्रामप्रधान युधिष्ठिर सहित वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित थे।