जिले में मिले 42 कोरोना पॉजिटिव, 33 संक्रमित हुए स्वस्थ
जिले में शनिवार को 42 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें खूंटी के 14 संक्रमित हैं। इसके अतिरिक्त कर्रा के 11 तथा अड़की प्रखंड के 17 संक्रमित हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 692 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी।
खूंटी : जिले में शनिवार को 42 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें खूंटी के 14 संक्रमित हैं। इसके अतिरिक्त कर्रा के 11 तथा अड़की प्रखंड के 17 संक्रमित हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 692 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 33 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। शनिवार को इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 477 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 210 सक्रिय मरीज हैं।