गुरुकुल के 24 प्रशिक्षित युवा दुबई रवाना
खूंटी कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी के 24 युवाओं का जत्था गुरुवार को दुबई के लिए रवाना हुआ। उपायुक्त सूरज कुमार ने सभी युवाओं का हौसला औपजाई करते हुए आगे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठीन प्रशिक्षण लेने के बाद युवा अब दुबई जाकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। यह काफी खुशी की बात है। सभी ऐसा काम करें जिससे जिला और राज्य का नाम रौशन हो सके। सभी युवा कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित कल्याण गुरूकुल तोरपा खूंटी से इलेक्ट्रिकीयन ट्रेड में 90 दिन का प्रशिक्षण पूरा कर रो•ागार के लिए तैयार हुए हैं। विश्व की जानी मानी कम्पनी वोलटास ने गुरुकुल के छात्रों को नियोजित किया है। जिसमें उन्हें 20000 मासिक तऩख्वाह पर
खूंटी : कल्याण गुरुकुल तोरपा के 24 युवाओं का जत्था गुरुवार को दुबई के लिए रवाना हुआ। उपायुक्त सूरज कुमार ने सभी युवाओं की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपायुक्त ने कहा कि कठिन प्रशिक्षण लेने के बाद युवा अब दुबई जाकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। यह खुशी की बात है। सभी ऐसा काम करें जिससे जिला और राज्य का नाम रोशन हो सके। सभी युवा कल्याण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल, तोरपा, से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 90 दिन का प्रशिक्षण पूरा कर रो•ागार के लिए तैयार हुए हैं। विश्व की जानी मानी कंपनी वोल्टाज ने गुरुकुल के छात्रों को नियोजित किया है। इसमें उन्हें 20,000 रुपये मासिक वेतन पर रखा गया है। युवाओं को मासिक वेतन के साथ-साथ रहने की सुविधा दी जाएगी। परियोजना निदेशक आइटीडीए भीष्म कुमार सिंह ने युवाओं से बात करते हुए उनको आगे के सफल जीवन के लिए बधाई दी एवं सुरक्षित रहने की अपील की। पूरे झारखंड में 25 कल्याण गुरुकुल का संचालन किया जा रहा है। जिससे अब तक 10000 से अधिक युवाओं को देश विदेश के नामी कंपनियों में नियोजित किया जा चुका है। ंमौके पर गुरुकुल के प्राचार्य किशोर चंद्र मोहंती, जिला संयोजक चन्दन कुमार, ट्रेनर मो. कलाम, गोपालन सदा शिवम आदि मौजूद थे।