Move to Jagran APP

कुश गोप की हुई मौत, सैलून में घुस का मारी थी गोली

कुश गोप की रिम्स में हुई मौत, बुधवार को सैलून में घुस अज्ञात युवकों ने चलायी थी गोली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Mar 2018 01:28 PM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 01:28 PM (IST)
कुश गोप की हुई मौत, सैलून में घुस का मारी थी गोली
कुश गोप की हुई मौत, सैलून में घुस का मारी थी गोली

जागरण संवाददाता, खुंटी : गुरूवार को कुश गोप की रिम्स में मौत हो गई। ज्ञात हो बुधवार को सदर थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने वार्ड पार्षद प्रत्याशी रामचरण गोप के भतीजे कुश गोप उम्र 17 वर्ष को दो गोली मारी थी। किशोर को एक गोली पेट मे और दूसरी गोली सिर में लगी थी। गोली मारे जाने के समय कुश गोप पिपरतोली स्थित आपका मनपसंद सैलून में हेयर कटिंग करवा रहा था। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल कुश गोप को सादर अस्पताल भेजा था जहा चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राची रिम्स रेफर किया था जहां गुरूवार को उसकी मौत हो गई। खुंटी पुलिस ने कुश गोप के शव को राची में पोस्टमार्टम कराकर खुंटी जमुआ दाग गाव में परिजनों को सौप दिया है। इस घटना में पुलिस ने अबतक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। क्या है मामला

loksabha election banner

कुश सैलून में था तभी दो लड़के हथियार ले कर पहुंचे और किशोर पर गोली चला दिया। गोली मारने के तुरंत बाद दोनों अपराधी राची की तरफ भाग गए। अभी तक घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है। वहीं आपकी मन पसंद सैलून के कर्मी शेखर ठाकुर के अनुसार कुश गोप सैलून में हेयर कटिंग करवा रहा था तभी अचानक दो लड़के हथियार लेकर पहुंचे और गोली चला दिया। गोली लगने से खुश वहीं पर गिर गया। अपराधी खुले आम तमंचा लहराते हुए राची की तरफ बाइक से भाग गए। कुश प्लस टू का स्टूडेंट था। उसके पिता का नाम शिवचरण गोप है। अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि कुश गोप की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.