Move to Jagran APP

दिगम्बर जैन मंदिर में विश्व शांति को लेकर यज्ञ अनुष्ठान

मिहिजाम (जामताड़ा) शहर के दिगम्बर जैन मंदिर में बुधवार को विश्व शांति को लेकर यज्ञ अनुष्ठान किया गया। इस दौरान जैन समुदाय के महिला-पुरुषों ने भगवान शांतिनाथ का विश्व शांति यज्ञ संपन्न करवाया। मौके पर जैन मंदिर समाज के मंत्री अनिल जैन ने बताया कि इस समय कोरोना वायरस महामारी का रूप ले रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 06:13 AM (IST)
दिगम्बर जैन मंदिर में विश्व शांति को लेकर यज्ञ अनुष्ठान
दिगम्बर जैन मंदिर में विश्व शांति को लेकर यज्ञ अनुष्ठान

मिहिजाम (जामताड़ा) : शहर के दिगम्बर जैन मंदिर में बुधवार को विश्व शांति को लेकर यज्ञ अनुष्ठान किया गया। इस दौरान जैन समुदाय के महिला-पुरुषों ने भगवान शांतिनाथ का विश्व शांति यज्ञ संपन्न करवाया। मौके पर जैन मंदिर समाज के मंत्री अनिल जैन ने बताया कि इस समय कोरोना वायरस महामारी का रूप ले रहा है। इसके लिए समुदाय के लोगों ने भगवान से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की है। ताकि हमारे नगर, गांव, समाज, राष्ट्र और पूरे विश्व में इस वायरस से शांति मिल सके। कहा कि जैन धर्म के 16 वें तीर्थकर भगवान शांति नाथ की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। कई आवश्यक विधि- विधान के साथ भगवान को खुश किया गया है। महिलाएं भगवान का ध्यान की। अनुष्ठान में सहयोग की। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष इंदर चंद्र जैन, उपाध्यक्ष विनय जैन, उपमंत्री नरेश जैन, अशोक जैन, मंजू जैन, मधु जैन, शकुंतला जैन, कमला जैन, आशा जैन, बेला जैन, सुमित्रा जैन आदि समुदाय के अन्य महिला-पुरुष मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.