जांच के बाद मजदूरों को किया गया होम क्वारंटाइन
नारायणपुर (जामताड़ा) बाहर से लौटे प्रवासी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच और क्वारंटाइन किए जा
नारायणपुर (जामताड़ा) : बाहर से लौटे प्रवासी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच और क्वारंटाइन किए जाने का क्रम निरंतर जारी है। मंगलवार को भी बाहर के प्रवासी मजदूर वापस लौटे। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविद दास, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर केदार महतो की मेडिकल टीम ने प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की और छह लोगों को प्लस टू उच्च विद्यालय नारायणपुर के क्वारंटाइन सेंटर में रखा। शेष 68 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। बाहर से लॉकडाउन में बाहर फंस कर रह गए थे। काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थी। रहने और भोजन के लिए परेशान होना पड़ता था। जब सहूलियत मिली तो घर वापस आए हैं। स्थिति सामान्य होने पर फिर काम पर लौट जाएंगे। लोगों ने कहा कि चार-पांच माह पूर्व ही काम पर गए थे। अभी आने का कोई इरादा भी नहीं था परंतु कोरोना महामारी के कारण वापस आना पड़ा है। हमलोग पूरी ईमानदारी से क्वारंटाइन करेंगे।