Move to Jagran APP

पिछले मानसून में काम, अगली बारिश में दाम

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड की चंदाडीह लखनपुर, बोरवा, दीघारी,

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 12:32 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 12:32 AM (IST)
पिछले मानसून में काम, अगली बारिश में दाम
पिछले मानसून में काम, अगली बारिश में दाम

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड की चंदाडीह लखनपुर, बोरवा, दीघारी, बुटबेरिया पंचायत में शनिवार को मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण के बाद पंचायत स्तरीय जनसुनवाई हुई। दीघारी में अंकेक्षण दल के डीआरपी मनोरंजन वर्मा ने कहा कि योजना का सामाजिक अंकेक्षण सुधार की प्रक्रिया है। जनता का पैसा है इसलिए जनता को ही हिसाब देना है। हमलोग दैनिक उपयोग की जितनी भी वस्तुएं खरीदते हैं तो टैक्स देते हैं। टैक्स की राशि से ही विकास होता है।

loksabha election banner

बुटबेरिया पंचायत में जनसुनवाई में ब्लॉक से आए जनसेवक भागवत मंडल, ग्राम प्रधान वसीम अंसारी, मनरेगा मजदूर सुशील मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य चमोली सोरेन, मो. अलाउद्दीन ज्यूरी सदस्य थे। बताया गया कि मनरेगा की 94 योजनाएं हैं। मजदूरी मद में 36 लाख 15 हजार रुपये, सामग्री के मद में 12 लाख 39 हजार 316 रुपये खर्च हुए।

बुटबेरिया के रजाउद्दीन अंसारी ने कहा कि गोबर गड्ढा का निर्माण अपने पैसे से किया। राशि नहीं मिली है। रोजगार सेवक अनिल चौधरी ने कहा कि योजना की प्रशासनिक स्वीकृति लेट से मिली थी। राज्य से योजना बंद को कर दिया गया था। यह बरसात की योजना थी, अबकी बरसात में राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।

पंचायत के 30 लोगों ने जॉब कार्ड की मांग की है। रोजगार सेवक ने कहा कि गुरुवार को पंचायत में रोजगार दिवस मनाया जाता है। उस दिन आधार कार्ड, बैंक एकाउंट की छाया प्रति, दो फोटो, जाब कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। दीघारी में जनसेवक राजेश झा, मो. शाहीद शहीद आदि ज्यूरी सदस्य थे। यहां 24 योजनाओं में सूचना बोर्ड नहीं मिला। दस्तावेज में भी फोटो नहीं था। रोजगार सेवक विष्णु सोरेन ने कहा कि बोर्ड लगाया था शरारती तत्वों ने हटा दिया। इस लापरवाही के लिए रोजगार सेवक को चेतावनी दी गई और सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। चंदाडीह लखनपुर में सुनवाई करते हुए ज्यूरी सदस्य निमाय चंद्र देवांशी ने चंदाडीह लखनपुर के याकूब अंसारी की डोभा योजना की अधिक निकासी की राशि एनआर के माध्यम से पांच हजार 92 रुपये वापस करने का फैसला सुनाया। संबंधित जेई पर 50 रुपये जुर्माना लगाया गया। बोरवा में मिक्स सामग्री के नाम पर 33 हजार 330 रुपये की निकासी पर निर्णय लेने के लिए प्रखंड जनसुनवाई में मामला भेजा गया। पंचायत सचिव महेश ¨सहा, सुकदेव राउत, संतोष भट्टाचार्य, सुधीर महतो, मदन मुर्मू, सोनामुनी मुर्मू, राजेश सिन्हा, अंकेक्षण दल के प्रदीप राउत, पल्लवी कुमारी, मक्कू बेसरा, प्रियतम कुमार, बबनी कुमारी, बिपिन ¨सह, जितेन्द्र कुमार, रामा सरदार, श्यामा देवी आदि उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.