Move to Jagran APP

कृषि से जुड़ महिलाएं बनेंगी समृद्ध

जामताड़ा : महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की म

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 11:54 AM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 11:54 AM (IST)
कृषि से जुड़ महिलाएं बनेंगी समृद्ध
कृषि से जुड़ महिलाएं बनेंगी समृद्ध

जामताड़ा : महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। उनमें जज्बा होनी चाहिए फिर कुछ भी मुश्किल नहीं है। जिले की महिलाएं भी अपनी काबिलियत से कृषि से एक नई पहचान बना सकती है। सोमवार को एसजीएसवाई सभागार में आयोजित महिला कृषक दिवस समारोह में उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने उक्त बातें कहीं। इससे पूर्व उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, डीडीसी रामाशंकर प्रसाद, एसी नंद किशोर लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

उपायुक्त ने कहा कि महिलाएं कृषि के क्षेत्र में आगे आएं, सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है। कहा कि किसान खुशहाल हों गे तो जिला व देश खुशहाल होगा। डीसी ने कहा कि रोजगार के लिए कृषि, पशुपालन एवं कुटीर उद्योग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस दिशा में महिलाएं अधिक सफल होगी। महिलाओं को खेती करने के साथ-साथ वैकल्पिक खेती मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन आदि अपनाते हुए अपने जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाने तथा रोजगार का अवसर उत्पन्न करने की अपील की गई। मौके पर तकनीकी पदाधिकारियों ने खेती में महिला कृषकों की भागीदारी एवं उन्नत तकनीक से खेती करने की विस्तार से सलाह से दिया। कार्यक्रम में महिला कृषकों के बीच सरसों बीज का मीनिकिट वितरण किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया व कृषि वैज्ञानिक संजीव कुमार ने सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाली सुविधाएं तथा नई तकनीकी के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक ने महिला किसानों को वैज्ञानिक तरीके से कृषि करने पर जोर दिया। कहा कि कृषि कार्य में किसी तरह की कठिनाई होने से कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें जहां तमाम तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर कृषक शंकर भंडारी समेत जिले भर की महिला किसान मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.