Move to Jagran APP

प्रेमी की तलाश में नारायणपुर पहुंची पुणे की महिला

महाराष्ट्र की पुणे से एक महिला अपने प्रेमी की तलाश में शनिवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिठुवाडीह गांव पहुंच गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:27 AM (IST)
प्रेमी की तलाश में नारायणपुर पहुंची पुणे की महिला
प्रेमी की तलाश में नारायणपुर पहुंची पुणे की महिला

नारायणपुर (जामताड़ा)  : महाराष्ट्र की पुणे से एक महिला अपने प्रेमी की तलाश में शनिवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिठुवाडीह गांव पहुंच गई। महिला पिठुवाडीह के मुर्शेद अंसारी पर प्यार के नाम पर झांसा देकर ठगने का आरोप लगा रही है। महिला शादीशुदा है और उसकी दस वर्ष की एक बेटी भी है। वहीं मुर्शेद अंसारी भी शादीशुदा है। महिला मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली है। परंतु उनके परिजन महाराष्ट्र के पुणे में आकर बस गए हैं। महिला के अनुसार मुर्शेद अंसारी से पुणे के एक होटल में उनकी मुलाकात हुई थी। फिर दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला चल पड़ा और यह प्यार में बदल गया। जब उसने शादी की बात की तो मुर्शेद उसको बरगलाता रहा। इसी बीच मुर्शेद वापस अपने घर पिठुवाडीह आ गए। उसके आधार नंबर के पता से खोजती हुई महिला भी पिठुवाडीह पहुंच गई। महिला ने मुर्शेद अंसारी के परिजनों पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

loksabha election banner

दूसरी ओर मुर्शेद अंसारी ने नारायणपुर पुलिस को बताया है कि वे इस मामले में निर्दोष है। महिला से उनकी जान-पहचान जरूर है परंतु इससे आगे कुछ नहीं है। महिला उन्हें ब्लैकमेलिग कर रही है।

इस संबंध में नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिला ने थाने में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया है। आवेदन आता है तो पुलिस मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.