Move to Jagran APP

जिले के जीनियस को जागरण करेगा सम्मानित

जामताड़ा : जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दैनिक जागरण द्वारा सम्मानित किया जाएगा। रविवार 24 जून

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 07:27 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 07:27 PM (IST)
जिले के जीनियस को जागरण करेगा सम्मानित
जिले के जीनियस को जागरण करेगा सम्मानित

जामताड़ा : जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दैनिक जागरण द्वारा सम्मानित किया जाएगा। रविवार 24 जून को डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा में जागरण जीनियस अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के सरकारी, गैरसरकारी, स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थी को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, विधायक, जिप अध्यक्ष, नपं अध्यक्ष, भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान से टॉपर प्रतिभागी की सूची जागरण कार्यालय में उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम प्रात: 10.00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। विद्यार्थी डीएवी पब्लिक स्कूल में एक घंटा पहले आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए 9304766361, 7004217907, 7979905280 व 7004950797 पर संपर्क किया जा सकता है।

loksabha election banner

ये हैं सम्मान समारोह के सहयोगी - संस्कार प्राइवेट आइटीआइ मिहिजाम जामताड़ा, सतीश चंद्र गोराई प्रा. आइटीआइ देवली, नाला जामताड़ा, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल आजाद पाड़ा जामताड़ा, लखोटिया कंप्यूटर सेंटर टॉवर चौक जामताड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.