विधायक इरफान जब सदन में चिकित्सक बने
जामताड़ा आज बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की अचानक तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय विधायक सह डॉक्टर इरफान अंसारी ने बतौर चिकित्सक उनकी चिकित्सा की। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मंत्री उरांव का हालचाल लिया।
जामताड़ा : आज बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की अचानक तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय विधायक सह डॉक्टर इरफान अंसारी ने बतौर चिकित्सक उनकी चिकित्सा की। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मंत्री उरांव का हालचाल लिया। डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि एक डॉक्टर होने के नाते मंत्री का ब्लड प्रेशर की जांच उन्होंने की। समुचित जांच कर बताया कि घबराने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। मंत्री के घुटने में दर्द के कारण अचानक ऐसा हुआ था। काफी देर डॉक्टर इरफान अंसारी और बादल मंत्री के साथ बने रहे और सकुशल उन्हें चैंबर तक लेकर भी गए। मंत्री बादल ने कहा कि डॉक्टर इरफान अंसारी एक नेता के साथ-साथ एक अच्छे डॉक्टर भी हैं। हम दोनों एक साथ हैं और मिलकर पूरे राज के विकास के लिए कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।