Move to Jagran APP

सभी चुनावों में मतदान कर चुके हैं वृंदावनजी

अभी तक वृंदावन शरण सिंह सभी चुनावों में मतदान करते आ रहे हैं। 92 वर्ष की उम्र में भी 2019 के आम चुनाव में वोट डालने की गजब की उत्सुकता उनमें है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 05:30 PM (IST)
सभी चुनावों में मतदान कर चुके हैं वृंदावनजी
सभी चुनावों में मतदान कर चुके हैं वृंदावनजी

नारायणपुर (जामताडा़) : दुमका लोकसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड के घांटी राजपरिवार के सदस्य 92 वर्षीय वृंदावनशरण सिंह ने वर्ष 1952 के आम चुनाव में पहली बार वोट किया था। वृंदावनशरण सिंह बताते हैं कि तब बैलेट पेपर पर वोट देकर बहुत खुशी हुई थी। मध्य विद्यालय घांटी पांडेयडीह में मतदान केन्द्र हुआ करता था। 'दैनिक जागरण' से बातचीत में वृंदावन शरण सिंह ने बताया कि तब और अब के चुनाव में काफी अंतर आया है। अभी तक वे सभी चुनावों में मतदान करते आ रहे हैं। 92 वर्ष की उम्र में भी 2019 के आम चुनाव में वोट डालने की गजब की उत्सुकता उनमें है। बताते हैं कि 1952, 1957, 1962 आदि चुनावों में पैदल मार्च ज्यादा होता था। पैसे का इतना खेल नहीं था जितना आज हो रहा है। उन्होंने कहा कि तब पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल पर चुनाव प्रचार करते थे। राजनीतिक दल के लोग तब सत्तू, मूढ़ी, नमक-मिर्च बांधकर ले जाते थे। जहां दोपहर हुई वहीं भोजन होता था। तब प्रत्याशी पूरा कर सके, ऐसा ही वादा करते थे। परंतु आज के समय में सब बदल गया है। कोई वादा पूरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में वाट्सएप, फेसबुक, अखबार के माध्यम से लोग काफी जागरूक हुए हैं। 1970 के दशक में इस क्षेत्र में अखबार भी नहीं हुआ करता था तब लोग रेडियो पर समाचार सुना करते थे। चुनाव के समय में गांव में दो-चार नया रेडियो आ ही जाता था। सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तब मतदान केंद्रों में अधिक भीड़ नहीं होती थी। ईवीएम के कारण लोग आसानी से मतदान भी कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी होते है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.