Move to Jagran APP

ग्राम प्रधानों ने किया लगान रसीद का विरोध

संवाद सूत्र, जामताड़ा : गांधी मैदान में शनिवार को जिला परंपरागत ग्राम प्रधानों की बैठक जिला अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 12:35 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 12:35 AM (IST)
ग्राम प्रधानों ने किया लगान रसीद का विरोध
ग्राम प्रधानों ने किया लगान रसीद का विरोध

संवाद सूत्र, जामताड़ा : गांधी मैदान में शनिवार को जिला परंपरागत ग्राम प्रधानों की बैठक जिला अध्यक्ष अजीत कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई। इस क्रम में वर्तमान लगान रसीद का ग्राम प्रधानों ने विरोध किया। इसमें सभी प्रखंडों के संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस क्रम में जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रत्येक राजस्व गांव में समन्वय समिति के अध्यक्ष और चार सदस्यों का चुनाव किया गया है। जिन लोगों की देखरेख में प्रत्येक वंशावली और जमीन संबंधी कागजात तैयार करके संबंधित विभाग के कार्यालय में जमा किया जाएगा। अगर इस काम में कोई परेशानी आती है तो संबंधित ग्राम प्रधान सहयोग करेंगे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम 1949 ग्राम प्रधानों को लगान वसूली करने का अधिकार दिया गया है। लेकिन वर्तमान समय में सरकार द्वारा दी गई मालगुजारी रसीद की मान्यता नहीं दी जा रही है। यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति सभी ग्राम प्रधान मालगुजारी रसीद अपने रैयतों को दे सकते हैं और राशि सरकार के खाते में जमा कर सकते हैं। इस मौके पर गणेश सोरेन, अब्दुल लतीफ, गोपाल चंद्र ¨सह, धनंजय प्रसाद ¨सह, निर्मल मरांडी, जाकिर अंसारी, शिव शंकर पोद्दार, भुनेश्वर हांसदा, मोतीलाल मरांडी, महादेव पंडित, जर्मन महतो थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.