नाला सीट पर झामुमो की जीत पर विजय जुलूस निकला
बिदापाथर (जामताड़ा) विधानसभा चुनाव में नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो की जीत पर गुरुवार शाम में नाला प्रखंड के मुड़याम गांव में विजय जुलूस निकाला गया। झामुमो नेता नदियानंद सिंह व साहेबलाल मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुड़ायाम गांव के विभिन्न टोलों में भ्रमण किया। बैंड बाजा व मांदर की थाप पर युवा जमकर ठुमके लगाए।
बिदापाथर (जामताड़ा) : विधानसभा चुनाव में नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो की जीत पर गुरुवार शाम में नाला प्रखंड के मुड़याम गांव में विजय जुलूस निकाला गया। झामुमो नेता नदियानंद सिंह व साहेबलाल मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुड़ायाम गांव के विभिन्न टोलों में भ्रमण किया। बैंड बाजा व मांदर की थाप पर युवा जमकर ठुमके लगाए। महिलाओं ने भी नृत्य का आनंद उठाया। हेमंत सोरेन जिदाबाद, रवींद्रनाथ महतो जिदाबाद के नारे लगाते हुए लोगों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने झामुमो की जीत पर डोर टू डोर जाकर गांव के लोगों को बधाई भी दी। सिंह ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग है कि महागठबंधन सरकार में महतो को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र का समुचित विकास हो सकेगा। मौके पर मारुति सिंह, विकास सिंह, रघुराय, मंगल राय, मदन कोल, वृंदावन यादव, विनोद मुर्मू, नंदलाल कोल आदि उपस्थित थे।