संध्या कॉलेज की समस्या पर कुलपति करें पहल
जामताड़ा : भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शनिवार को संध्या महिला कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य एवं व्य
जामताड़ा : भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शनिवार को संध्या महिला कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य एवं व्याख्याता कॉलेज की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि महिला कॉलेज में पूरी तरह तानाशाही चल रहा है। प्राचार्य एवं व्याख्याताओं को 11 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कॉलेज में राजनीति हो रही है और राजनेता अपनी रोटी सेंक रहे हैं। कॉलेज शासी निकाय में विधायक इरफान अंसारी अध्यक्ष हैं, उन्हें एक जनप्रतिनिधि होने के नाते समस्या समाधान करना चाहिए। कॉलेज के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए था। कॉलेज के पूर्ण शासी निकाय भंग है तदर्थ शासी निकाय से कॉलेज चल रही है।
ज्ञातव्य हो कि तदर्थ शासी निकाय सिर्फ कॉलेज संचालन के लिए होता है एवं यह कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकता है। लेकिन दुखद पहलु यह है कि तदर्थ शासी निकाय अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए नियम के विरुद्ध तीन-तीन बार प्राचार्य की नियुक्ति कर दी । नियम के विरुद्ध कार्य करने के कारण मिशन विफल होने से अब कॉलेज के प्राचार्य एवं व्याख्याताओं को 11 माह से वेतन ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है। कुलपति को तुरंत इस पर संज्ञान लेने की आवश्यकता है। समय रहते समस्या पर संज्ञान नहीं लिया जाएगा तो इस मामले को राज्यपाल के पास लेकर जाएंगे।