Move to Jagran APP

फसल को नुकसान दे गया फणि

सुबह दस बजते ही कड़ी धूप की वजह से लोगों का घर से निकलकर अपना काम निपटाना मुश्किल हो चुका था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 06:42 AM (IST)
फसल को नुकसान दे गया फणि
फसल को नुकसान दे गया फणि

जामताड़ा : फणि चक्रवाती तूफान का असर शनिवार दोपहर से गुम हो गया। इसके पूर्व रात से सुबह तक बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवा नहीं चलने की वजह से मकई फसल समेत आम को तो नुकसान नहीं हुआ पर जेठुवा सब्जी फसल को हल्का नुकसान दे गया। वह भी नारायणपुर इलाके में। गुरुवार रात को थोड़ी तेज हवा चलने से किसानों को यह चपत लगी। गरमा सब्जी में भिडी, कद्दू, करेला की खेती प्रभावित हुई है। हालांकि बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे गर्मी को लोगों को राहत मिली। वहीं आम व मकई की खेती का नुकसान नहीं हुआ है।

loksabha election banner

दरअसल दो दिन पूर्व तक पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका था। सुबह दस बजते ही कड़ी धूप की वजह से लोगों का घर से निकलकर अपना काम निपटाना मुश्किल हो चुका था। गर्म हवा व कड़ी धूप की वजह से लोग चार बजे तक घरों में ही दुबके रहते थे। उमस भरी गर्मी लोग झेलने को विवश थे। इस बीच गुरुवार शाम से मौसम बदलने लगा था। रात से ही बारिश शुरू हुई तो तापमान लुढ़ककर न्यूनतम बीस डिग्री तक पहुंच गया। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच रहा। इससे जनजीवन को गर्मी से काफी राहत मिली। शनिवार को तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह फणि का ही असर था।

कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी की मानें तो फणि का असर सुबह के बाद ही खत्म हो गया। इस जिले को यह फायदा ज्यादा नुकसान कम दे गया गया है। जोरों से हवा चलती तो मकई के पौधे जमीन सूंघने लगते। पेड़ों पर लटके गुठलीनुमा आम भी झड़ जाते पर ऐसा नहीं हुआ।

गुरुवार रात से शनिवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश से जलस्तर बढ़ेगा वहीं खेतों में नमी आई है। इससे फायदा ही होगा। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख सह वरीय विज्ञानी संजीव कुमार की मानें तो फणि नुकसान कम फायदा ज्यादा दे गया है। किसानों को बारिश से लाभ होगा। बताया कि गुरुवार रात को कई इलाकों में हलका तूफान का असर था जिससे सब्जी की खेती को कुछ नुकसान पहुंचा होगा।

नारायणपुर : शनिवार को हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। धूप भी निकल आई। चक्रवाती तूफान फणि का असर नारायणपुर में भी देखा गया था। बारिश से जेठुवा फसल को नुकसान हुआ है। हवा और बारिश से नुकसान हुआ है। जेठुवा की फसल को बारिश के पानी की नहीं बल्कि पटवन के जरिए से पानी की जरूरत होती है। चंद्रपुर के रामशरण पंडित ने कहा कि इस बेमौसम बारिश से जेठुवा कद्दू, झींगा, खीरा आदि फसल को नुकसान हुआ है। उक्त फसलों के फल और लत में कीड़ा लग जाएगा जिससे बचाने के लिए खाद एवं विटामिन की दवा का छिड़काव करना होगा। बजरंग चौक, नारायणपुर बाजार आदि स्थानों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। शुक्रवार की शाम क्षेत्र में हवा के साथ मूसलाधार बारिश आरंभ हो गई थी। बारिश के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.