Move to Jagran APP

Jharkhand: जामताड़ा में हाथी ने कुचलकर दो लोगों को मार डाला, एक गंभीर

मृतक अमरुल के घर में दो दिन बाद एक साथ तीन शादी होने वाली थी। दो लड़के और एक लड़की के निकाह की तैयारी में पूरा परिवार उत्साह से जुटा था। खुशी अब मातम में बदल गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 09:42 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 04:26 PM (IST)
Jharkhand: जामताड़ा में हाथी ने कुचलकर दो लोगों को मार डाला, एक गंभीर
Jharkhand: जामताड़ा में हाथी ने कुचलकर दो लोगों को मार डाला, एक गंभीर
जामताड़ा, जेएनएन। शुक्रवार की सुबह झुंड से बिछड़कर एक हाथी ने जामताड़ा थाना के चेगाईडीह के अमरुल अंसारी (50) को कुचलकर मार दिया। अमरुल की मौत घटनास्थल पर हो गयी।  बताते चलें कि दो दिन बाद अमरुल के घर में एक साथ तीन शादी होने वाली थी।  दो लड़के और एक लड़की के निकाह की तैयारी में पूरा परिवार उत्साह से जुटा था कि अब  मौत के मातम में सब डूब चुके हैं। निकाह की जगह  नियति को कुछ और ही मंजूर था।

दूसरी घटना में सोनबाद गांव के जोगेन बाउरी (35) को भी हाथी ने कुचलकर मार दिया। दोनों मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है। जबकि  नवाडीह गांव के जोनेश्वर हेंब्रम सुबह शौच के लिए निकला था, उसे भी हाथी ने अपना शिकार बनाया। जोनेश्वर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.