वज्रपात से महिला समेत दो की मौत
जामताड़ा जिला में रविवार दोपहर को वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 10:47 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 10:47 AM (IST)
जामताड़ा जिला में रविवार दोपहर को वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
फतेहपुर प्रखंड की सिमलाडंगाल पंचायत के जामवाद गांव में वज्रपात से पंचम मंडल की पत्नी 30 वर्षीय सुनिता देवी की मौत हो गई। वह रसोईघर में खाना पका रही थी। इसी दौरान वज्रपात हुई जिसमें वह अचेत हो गई। परिजनों उसे सरमुंडी स्थित निजी क्लीनिक ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं मिहिजाम थाना क्षेत्र की शवलीवाड़ी पंचायत के मुर्गाटोना गांव के घोषकाडीह टोला में रविवार दोपहर में वज्रपात की चपेट में आने से 28 वर्षीय मजदूर मंटू मरांडी की मौत हो गई। वह परिजनों के साथ अपने टाली के मकान में था। इसी दरम्यान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ और वह चपेट में आ गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें