पबिया से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
नारायणपुर/पबिया (जामताड़ा) : साइबर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को थ
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Dec 2017 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 25 Dec 2017 07:32 PM (IST)
नारायणपुर/पबिया (जामताड़ा) : साइबर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के पबिया से साइबर अपराध के आरोप में संजय मंडल एवं दिवाकर मंडल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके घर से फ्रीज व पंखा समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए साइबर डीएसपी ने कहा कि अभी जांच हो रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। साइबर अपराधियों की लगातार हो रही गिरफ्तारी से ऐसे अपराधियों में खलबली मची है। बता दें कि साइबर अपराधियों ने ठगी कर बड़ी संपत्ति अवैध रूप से अर्जित कर रखी है। कई ने लाखों का भव्य मकान भी बनाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें