प्रत्येक किसान मित्रों को उपलब्ध कराया गया तिरंगा
कृषक मित्रों को बांटे तिरंगा
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 04:01 AM (IST)
प्रत्येक किसान मित्रों को उपलब्ध कराया गया तिरंगा
संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताडा़) : शुक्रवार को नारायणपुर सिंगल विंडो सेंटर में कृषक मित्रों की बैठक हुई। बैठक में बीटीएम इकबाल हुसैन ने कहा कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा लगाना है। इसके लिए प्रत्येक किसान मित्रों को एक एक तिरंगा उपलब्ध कराया गया। साथ ही तिरंगा लगाने के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए किसान मित्रों को कहा गया। बीटीएम ने किसान मित्रों को यह भी बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को बताए कि प्रज्ञा केंद्र से ई-केवाएसी कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बाबूजन मरांडी, नंदलाल सोरेन, गोविंद मंडल, मोफिज अंसारी, महफूज़ आलम, कमल महतो आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें