Move to Jagran APP

देश का आन, बान व शान है तिरंगा

देश का आनबान व शान है तिरंगा

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)
देश का आन, बान व शान है तिरंगा
देश का आन, बान व शान है तिरंगा

देश का आन, बान व शान है तिरंगा

loksabha election banner

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : शनिवार को करमाटांड़ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के तत्वावधान में भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं के द्वारा घोष दल के साथ स्थानीय सुभाष चौक व आबेडकर चौक का भ्रमण किया तथा जन जागरण अभियान के तहत लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए भी जागरूक किया गया। प्रभात फेरी में वीर शहीदों के नाम से जयकारा व अमर रहें का नारा भी बुलंद किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में मनाया जा रहा है। देश भर के युवा वर्ग विशेष उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने घरों में 15 अगस्त तक तिरंगा लगाकर सभी इस गौरवशाली क्षण के गवाह बनें। उन्होंने लोगो से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। तिरंगा पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत का डंका पूरे विश्व में बजेगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि सभी अपने -अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएंगे। सभी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान व शान है। सभी युवाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहे, गणपत महतो अमर रहे आदि नारे लगाए गए। इस अवसर पर गणेश सिंह, बलवीर यादव समेत दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.