जामताड़ा में शीतलपुर-बिशनपुर के पास ट्रैक्टर पलटा, हादसे में तीन घायल; एक की इलाज के दौरान
जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में शीतलपुर-बिशनपुर के पास एक ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें
-1788454723535_m.webp)
जामताड़ा में शीतलपुर-बिशनपुर के पास ट्रैक्टर पलटा
HighLights
शीतलपुर-बिशनपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा।
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
इलाज के दौरान व्यास महतो की दुखद मौत।
संवाद सहयोगी, करमाटांड़ (जामताड़ा)। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर-बिशनपुर गांव के समीप गुरुवार को अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। इलाज के दौरान ताराबहाल निवासी व्यास महतो की मौत हो गई।
बताया गया कि दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में घायल दो अन्य लोगों में एक का हाथ टूट गया है, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया
घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन से भी बातचीत की। हादसे के बाद व्यास महतो की मौत से ताराबहाल गांव में मातम पसरा है।

बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर का मालिक घोसी गांव निवासी गबरा जौहर राय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
