आज बालिकाएं किसी क्षेत्र में कम नहीं
संवाद सहयोगी जामताड़ा किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़के से कम नहीं है। हर क्षेत्र में बा
संवाद सहयोगी जामताड़ा : किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़के से कम नहीं है। हर क्षेत्र में बालिकाएं कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। प्रतिभावान छात्राएं अपने आस पड़ोस की लड़कियों व बहनों को भी प्रेरित करें ताकि वे भी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। सोमवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने बालिका दिवस पर स्थानीय एसजीएसवाइ सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि चाहे पढ़ाई लिखाई हो या खेल कूद या फिर नृत्य संगीत। स्वयं भी बेहतर करें और दूसरी लड़कियों को भी प्रेरित करें ताकि सैकड़ों सालों से जो अवधारणा रही है कि लड़के हमेशा आगे रहते हैं उसे खत्म किया जा सकें। उन्होंने कहा कि जो भी अवसर मिल रहा है उसका लाभ उठाते हुए माता पिता, घर परिवार, गांव समाज व देश का नाम रौशन करें। कार्यक्रम में जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में तनुश्री शर्मा व करुणा मरांडी, नृत्य में दोना भट्टाचार्य, मूर्तिकला में हेमा रानी टुडू, दौड़ में संजीवनी शाह को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तरीय दौड़, दिव्यांग दौड़, ऊंची कूद आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रेखा कुमारी, पार्वती कुमारी, काजल कुमारी, ज्योति कुमारी,वीणा कुमारी, प्रियंका कुमारी व अंजली केवट को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार जिला स्तरीय चित्रांकन, कविता, शिक्षा, दौड़ आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अवनी, कोयल, सिमरन, रूपम, मोनिसा, प्रिया, रिया, प्रियंका, ओमलता, प्राची, अनिष्का, कंचन, रूमा, नेहा, रिया, सुचिता, सरिता, नुपुर, पार्वती, मुन्नी, संगीता व लक्खी को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, आइटीडीए के परियोजना निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, निदेशक डीआरडीए जावेद अनवर इदरीसी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी,डीसीपीओ अंजू पोद्दार आदि उपस्थित थे।