Move to Jagran APP

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का तीन मामला दर्ज

जामताड़ा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा आजसू व कांग्रेस पार्टी का झंडा सरकारी पेड़ पर लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर तीनों जिलाध्यक्ष के विरुद्ध टाउन थाना में मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:16 AM (IST)
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का तीन मामला दर्ज
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का तीन मामला दर्ज

जामताड़ा : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, आजसू व कांग्रेस पार्टी का झंडा सरकारी पेड़ पर लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर तीनों जिलाध्यक्ष के विरुद्ध टाउन थाना में मामला दर्ज किया है। पहला मामला भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम के खिलाफ सामने आया है। इस मामले में सदर प्रखंड के प्रखंड समन्वयक इंद्रजीत मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ स्टेशन रोड स्थित पुराने नगर भवन में भाजपा का झंडा लगाने का आरोप लगाया है। साथ ही उक्त झंडा को जब्त भी किया गया है। प्रखंड समन्वयक की शिकायत पर जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरा मामला आजसू के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार महतो के खिलाफ बसस्टैंड में पार्टी झंडा लगाने से संबंधित है। इस संबंध में सदर प्रखंड के जेई सुमन पंडित के आवेदन पर टाउन थाना में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। इसी प्रकार तीसरा मामला भी आजसू व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल के खिलाफ ही दर्ज किया गया है। सदर प्रखंड के रोजगार सेवक अमरेंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सदर थाना में दर्ज मामले में आरोप है कि दुमका रोड स्थित धर्मशाला के पास कांग्रेस व आजसू पार्टी का झंडा लगा था। आदर्श आचार संहिता का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर रविवार को वरीय पदाधिकारी के निर्देश में सघन जांच अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में उक्त मामला प्रकाश में आया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.