Move to Jagran APP

हजारों युवाओं ने 328 फीट के तिरंगा के साथ निकाली भव्य यात्रा

सैंकड़ों बाइक के साथ युवाओं ने 328 फीट के तिरंगा के साथ निकाली भव्य यात्रा

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 04:03 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 04:03 AM (IST)
हजारों युवाओं ने 328 फीट के तिरंगा के साथ निकाली भव्य यात्रा
हजारों युवाओं ने 328 फीट के तिरंगा के साथ निकाली भव्य यात्रा

हजारों युवाओं ने 328 फीट के तिरंगा के साथ निकाली भव्य यात्रा

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को सबसे बड़ा ब्रांड हिंदुत्व के द्वारा जिला मुख्यालय शहर में 328 फीट लंबे तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हिंदुत्व ब्रांड के लोगों के साथ छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सोनू सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय शहर के मिहिजाम रोड स्थित काली मंदिर से निकाले गए भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों बाइक सवार युवा के साथ हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं हिंदुत्व ब्रांड के सदस्य के हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय वंदे मातरम आदि देशभक्ति से संबंधित जयकारे लगा रहे थे। काली मंदिर परिसर से शुरू हुई भव्य तिरंगा यात्रा ओवर ब्रिज, चंचला मंदिर, इंदिरा चौक, मुख्य बाजार, वीर कुंवर सिंह, चौक सुभाष चौक, महात्मा गांधी चौक, भगवान बिरसा मुंडा चौक, डाक्टर भीमराव आंबेडकर चौक होते हुए स्टेशन रोड से चंचला मंदिर परिसर पहुंचा। चंचला मंदिर परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा के समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के नेतृत्वकर्ता सोनू सिंह ने कहा क‍ि जामताड़ा की इतिहास में पहली बार 328 फीट तिरंगा के साथ हजारों की संख्या में हिंदुत्व ब्रांड के सदस्य व छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। कहां तिरंगा यात्रा में शामिल सदस्य देश भक्ति के आगे झमाझम बारिश को बेपरवाह किए यात्रा के आरंभ काल से समापन काल तक गगनभेदी नारे के साथ शामिल रहे। घंटों बारिश होते रहने से यात्रा में शामिल सभी सदस्य भीग कर सराबोर हो गए थे, लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं आई। सोनू सिंह ने बताया रविवार को पूरे देश में अखंड भारत दिवस मनाया जा रहा है, वहीं आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी उपलक्ष्य में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का भ्रमण किया गया। तिरंगा यात्रा में जिला मुख्यालय शहर जामताड़ा के ही नहीं बल्कि जिले के नारायणपुर,कर्माटांड़, मिहिजाम समेत कई अन्य थाना क्षेत्र के युवा शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में हजारों की उपस्थिति व सैकड़ों बाइकों का भ्रमण के बावजूद भी जिला मुख्यालय शहर में ट्रैफिक की विशेष समस्या उत्पन्न नहीं हुई। क्योंकि आयोजक समिति के सदस्य ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने में सक्रिय रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.