Move to Jagran APP

खलिहान में आग लगने से हजारों का धान नष्ट

जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मुसोई टोला के निवासी बाबू जन मुर्मू के खलिहान में र

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 07:13 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 07:13 PM (IST)
खलिहान में आग लगने से हजारों का धान नष्ट
खलिहान में आग लगने से हजारों का धान नष्ट

जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मुसोई टोला के निवासी बाबू जन मुर्मू के खलिहान में रविवार रात में अचानक आग लगने से खलिहान में रखें 8 ट्रैक्टर धान एवं बिचाली जलकर राख हो गया। बाबूजन मुर्मू ने बताया कि देररात खलिहान में आग जलते देखकर आनन-फानन में हल्ला किया। हो हल्ला सुनकर स्थानीय ग्रामीण खलिहान में पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन देखते ही देखते खलिहान में रखा सारा धान का फसल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया। पीडि़त परिवार कई दिनों से धान कटनी कर खलिहान में भंडारण कर झाड़ने का कार्य कर रहे थे। इस घटना में धान व बिचाली जलकर राख हो गया, जिससे साल भर का मेहनत बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि हम लोग बहुत गरीब परिवार से हैं। मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। खेती से आने वाला अनाज बहुत बड़ा सहारा था। अगलगी की सूचना चारों ओर फेल गया। सोमवार को जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, मुखिया परेश मुर्मू पहुंचे और पीड़िता को प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। हलांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.