फतेहपुर हाई स्कूल से पंखा चोरी
फतेहपुर राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार की रात एक कमरे से पंखा की चोरी हो गई।
फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार की रात एक कमरे से पंखा की चोरी हो गई। गुरुवार को जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो कमरे का दरवाजा टूटा पाया। इसकी सूचना प्रधानाध्यापक मानधन हेम्ब्रम को दी गई। प्रधानाध्यापक ने चोरी की घटना की लिखित शिकायत थाना प्रभारी से की है।
पहले भी चोरी हो चुकी : इस स्कूल से पहले भी कई बार चोरी की घटना हो चुकी है। 20 नवंबर 2011 को रंगीन टीवी और 30 सितंबर 2015 को पंखे की चोरी हो चुकी है। पुलिस सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल कर रखी है।
शाम ढलते ही बन जाता अराजक तत्वों का अड्डा : प्रधानाध्यापक मानधन हेम्ब्रम ने बताया कि शाम होते ही विद्यालय परिसर में अराजक तत्वों का जमावड़ा होने लगता है। परिसर में शराब की खाली बोतलें भी देखी जाती है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पहले यहां रात्रि प्रहरी कार्यरत थे। इसके बाद से लंबे समय से यहां रात्रि प्रहरी का पद रिक्त पड़ा है।