Move to Jagran APP

संताल से वंश व परिवारवाद से जुड़ीं पार्टियों को भगाएं : भाजपा

बिंदापाथर (जामताड़ा) : फतेहपुर प्रखंड की खामारबाद पंचायत के तिलाकी गांव स्थित विद्यालय परिसर

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 02:58 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 02:58 AM (IST)
संताल से वंश व परिवारवाद से जुड़ीं पार्टियों को भगाएं : भाजपा
संताल से वंश व परिवारवाद से जुड़ीं पार्टियों को भगाएं : भाजपा

बिंदापाथर (जामताड़ा) : फतेहपुर प्रखंड की खामारबाद पंचायत के तिलाकी गांव स्थित विद्यालय परिसर में भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती पर बल दिया गया। जामा के पूर्व विधायक सुनील सोरेन ने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा कार्यकताओं की पार्टी है। वर्ष 2019 तक संताल परगना से वंशवाद, परिवारवाद वाली पार्टियों भगाना है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या से अवगत होकर उनकी समस्याओं का समाधान का प्रयास करें। भाजपा सरकार की कार्यकाल में चहुंओर विकास हो रही है। माधव चंद्र महतो ने कहा कि आनेवाले चुनाव में संताल परगना के सभी सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। इसके लिए हमें अभी से कमर कस लेनी है। मौके पर अन्य पार्टी को छोड़कर दर्जन भर लोग भाजपा का दामन थामे। नए कार्यकताओं को पार्टी में स्वागत किया गया। मौके पर अजजा मोर्चा के जिला प्रभारी दनियल किस्कू, मनोज सोरेन, दिलीप हेम्ब्रम, अजय वर्मा, अक्षयानंद पाठक, रामानंद यादव, मुंशी हेम्ब्रम, संजय गोस्वामी, साधु पुजहर, कन्हाईलाल महतो, आनंद महतो आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता ब्रजकिशोर महतो ने की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.